{"_id":"6a53ac89d94de12f2c00f136","slug":"video-kanpur-dcm-truck-coming-from-the-wrong-direction-overturns-driver-crushed-to-death-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: गलत दिशा से आ रही डीसीएम पलटी, दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: गलत दिशा से आ रही डीसीएम पलटी, दबकर चालक की मौत
महाराजपुर थाना क्षेत्र में रविवार को उल्टी दिशा से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा पुरवामीर चौकी के पास छिवली नदी किनारे एमजीए कॉलेज के बगल में कानपुर-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।
जानकारी के अनुसार विद्युत पाइप उपकरण लदी डीसीएम कानपुर से फतेहपुर लेन में गलत दिशा से आ रही थी। छिवली नदी के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे खंती में पलट गया।
और अनुमान है कि केबिन से कूदने के दौरान चालक गेट के पास ही फंस गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुरवामीर चौकी इंचार्ज पुष्पराज सिंह, एनएचएआई की टीम और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से तथा डीसीएम के गेट को काटकर दबे हुए चालक को बाहर निकाला गया।
तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
वाहन के अंदर मिले कागजातों से मृतक की पहचान अरुण यादव पुत्र वीरपाल निवासी नगरा थाना गिरोर, जिला मैनपुरी (28) वर्षीय के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि वाहन स्वामी ब्रेसम सिंह निवासी ट्रांसपोर्ट नगर मैनपुरी से संपर्क कर घटना की जानकारी दे दी गई है।
हादसे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन रोकना पड़ा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।