Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Speakers at the seminar said that no tax should be levied on delayed payments to small and micro-enterprises
{"_id":"694a9acefaca00ac2201e1c7","slug":"video-speakers-at-the-seminar-said-that-no-tax-should-be-levied-on-delayed-payments-to-small-and-micro-enterprises-2025-12-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोष्ठी में वक्ता बोले- लघु-सूक्ष्म उद्योगों में देरी से भुगतान पर न लगे टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोष्ठी में वक्ता बोले- लघु-सूक्ष्म उद्योगों में देरी से भुगतान पर न लगे टैक्स
कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित सभागार में प्री-बजट राजकोषीय कानून अनुसंधान विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने आगामी बजट में आयकर और जीएसटी कानूनों को सरल बनाने तथा लघु व सूक्ष्म इकाइयों को कर राहत देने की मांग प्रमुखता से उठाई।
सीए धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि मध्यम वर्ग की सुरक्षा और कर आधार के विस्तार के लिए व्यक्तिगत आयकर प्रणाली को सरल और प्रगतिशील बनाना होगा। उन्होंने लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों में देरी से भुगतान पर करारोपण समाप्त करने, मूल कर मुक्त सीमा पांच लाख रुपये करने और इसे मुद्रास्फीति से जोड़ने की मांग की। कहा कि कुछ कटौतियों को मिलाकर 1,50,000 की एकल मानक कटौती/ टॉप-अप टैक्स क्रेडिट की व्यवस्था की जाए। पहले से भरा रिटर्न और फेसलेस प्रोसेसिंग के माध्यम से करदाताओं को नई व्यवस्था में स्थानांतरित किया जाए। पहले से भरा आयकर रिटर्न का दायरा बढ़ाया जाए और उनकी इलेक्ट्रॉनिक स्वीकृति की अनुमति दी जाए। छोटे करदाताओं के लिए सीधे आकलन नोटिस जारी करने की सीमा बढ़ाई जाए। 10 लाख से कम की विवादित बकाया मांगों के लिए समाधान विंडो सिस्टम लाया जाए।
सीए दीप मिश्रा ने जीएसटी अधिनियम की धारा 16(2)(सी) में संशोधन, विशेष एमनेस्टी योजना लाने, जीएसटी रिटर्न में संशोधन की सुविधा और अपीलों में पूर्व-जमा की वर्तमान दर कम करने की मांग रखी। गोष्ठी में सीए शरद सिंघल, प्रदीप कुमार द्विवेदी, मनीष श्रीवास्तव, डॉ. अम्बरीश टंडन, शैलेंद्र सचान, राजीव गुप्ता, प्रशांत रस्तोगी, शिशिर शुक्ल, विनोद सचान, मुकुंद गुप्ता, आनंद सिंह, रणजीत सिंह, प्रशांत गुप्ता, राजकमल गुप्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।