{"_id":"696b627b49f10282910b0690","slug":"video-candidates-arrived-to-take-the-tgt-exam-amidst-dense-fog-in-lakhimpur-kheri-2026-01-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: घने कोहरे के बीच टीजीटी परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी, केंद्रों पर हुई सघन जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: घने कोहरे के बीच टीजीटी परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी, केंद्रों पर हुई सघन जांच
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (टीजीटी) परीक्षा-2025 शनिवार को लखीमपुर खीरी जिले में शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे आरंभ हुई, लेकिन सुबह 8 बजे से ही परीक्षार्थियों की भारी भीड़ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगी थी। घने कोहरे और गलन के बावजूद दूर-दराज से आए अभ्यर्थी समय से पहले केंद्रों पर पहुंच गए। परीक्षा केंद्रों के गेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। सुबह साढ़े 8 बजे से केंद्रों में एंट्री शुरू की गई। आयोग के निर्देशों के तहत स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। जिले में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें पहली पाली में 14 और दूसरी पाली में 11 केंद्रों पर परीक्षा होगी। कुल 10,080 अभ्यर्थियों का पंजीकरण है। कई अभ्यर्थी परीक्षा से एक रात पहले ही शहर में पहुंच गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।