{"_id":"6a2842472fa01d7fa40945c8","slug":"video-bjp-state-president-enthuses-party-workers-says-aim-for-a-bigger-victory-in-2027-than-in-2017-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- 2027 में 2017 से भी बड़ी जीत का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- 2027 में 2017 से भी बड़ी जीत का लक्ष्य
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा मुखिया अपनी ही पार्टी का नाम लेने से बच रहे हैं। समाजवाद की बात करने के बजाय दूसरे नामों का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 2017 से भी बड़ी जीत दिलानी है।
चौधरी मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने में पुराने कार्यकर्ताओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहा है। भाजपा में कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होता, केवल पद पूर्व हो सकता है। जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी बदल सकते हैं, लेकिन कार्यकर्ता हमेशा संगठन का अभिन्न हिस्सा रहता है। उन्होंने जिलाध्यक्ष से कहा कि सभी को पद देना संभव नहीं है, लेकिन सम्मान और जिम्मेदारी जरूर दी जा सकती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्हीं के परिश्रम और संगठनात्मक क्षमता के बल पर प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सर्वसमाज की पार्टी है और बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि विपक्ष के पास मुद्दों का अभाव है। उन्होंने कहा कि सपा नेतृत्व आजकल केवल पीडीए की बात कर रहा है, लेकिन अपनी पार्टी का नाम लेने से बच रहा है। उन्हें पता है कि सपा का नाम लेते ही लोगों को वर्ष 2017 से पहले का उत्तर प्रदेश याद आ जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति करती है, जबकि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। जनता अब जागरूक हो चुकी है और उसे गुमराह नहीं किया जा सकता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।