{"_id":"6a0d75e85444e27ce003dfdf","slug":"video-bride-robber-gang-busted-eight-arrested-including-five-girls-sp-mohammad-mushtaq-gives-information-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश, पांच युवतियों समेत आठ गिरफ्तार, जानकारी देते एसपी मोहम्मद मुश्ताक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश, पांच युवतियों समेत आठ गिरफ्तार, जानकारी देते एसपी मोहम्मद मुश्ताक
शादी न होने वाले युवकों को झांसे में लेकर विवाह कराने और बाद में नशीला पदार्थ खिलाकर जेवरात व नकदी लेकर चंपत होने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का थाना बार पुलिस और एसओजी-सर्विलांस टीम ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह की पांच युवतियों समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में तीन-तीन आरोपी सोनभद्र और प्रतापगढ़ जिले के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी जौनपुर जिले की रहने वाली है।
थाना बार क्षेत्र के ग्राम मर्रौली निवासी रहीश ने 11 मई को चंदौली जिले के जफरपुर गांव निवासी रागिनी से ललितपुर में कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि 13 मई की रात रागिनी ने रस्म के नाम पर मीठा हलवा बनाकर उसमें नशीला पदार्थ मिला दिया और पूरे परिवार को खिला दिया। परिवार के लोग बेहोश हो गए तो वह घर से 70 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर लेकर चंपत हो गई।
मामले में थाना बार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर थाना बार, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रागिनी अकेले नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह के साथ वारदात को अंजाम देती थी। गिरोह ऐसे युवकों को निशाना बनाता था, जिनकी शादी नहीं हो पा रही थी। पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, मैनुअल इनपुट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंगलवार को उदयभान निवासी ग्राम ननौरा थाना जखौरा, पूजा गौतम, विजय कुमार, दिनेश कुमार निवासी राजापुर बीधन थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़, बैजंती देवी, आरती निवासी रोप सहिजन कलना थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र तथा किरण पाल निवासी चौरे बेहरा जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका संगठित गिरोह है, जो शादी न होने वाले युवकों को अपने जाल में फंसाता था। गिरोह की युवतियों से उनकी शादी कराई जाती थी। शादी के बाद मौका पाकर युवतियां खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को बेहोश कर देती थीं और घर से जेवरात व नकदी लेकर गायब हो जाती थीं। बाद में चोरी का सामान गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह यूपी और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।