{"_id":"69846a267561755a950f61fd","slug":"video-lawyers-protest-continues-collectorate-bar-association-extends-support-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने दिया समर्थन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने दिया समर्थन; VIDEO
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के उप जिलाधिकारी के स्थानांतरण को लेकर अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को सातवें दिन भी धरना जारी रहा। नारेबाजी करते हुए अपनी मांग रखी और न्यायिक कार्यों से विरत रहे। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने भी धरने को समर्थन दिया। उप जिलाधिकारी ने तहसील बार के अध्यक्ष और मंत्री को पत्र लिखकर वार्ता की पेशकश की, लेकिन अधिवक्ताओं ने वार्ता से इनकार कर दिया है। जिला बार संगठन के महामंत्री रितेश श्रीवास्तव ने भी मुहमदाबाद गोहना तहसील बार के अध्यक्ष और मंत्री को अधिवक्ताओं के आंदोलन में हर तरह का समर्थन देने का आश्वासन दिया है। उपजिलाधिकारी न्यायालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर अधिवक्ता 30 जनवरी से धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री रितेश श्रीवास्तव ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना तहसील की समस्या को लेकर बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से वार्ता की थी, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई सार्थक पहल नहीं हुई। इस दौरान मुहम्मद खालिद जमाल, अली अकरम, राजकुमार पासवान ,महेंद्र राय, मुन्ना कुमार, राजेश सोनकर, गुलाबचंद, संजय शर्मा, मुनव्वर अहमद, विजय कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।