{"_id":"69846a2906bcedd0a704eecd","slug":"video-truck-gets-stuck-on-railway-tracks-due-to-closed-gate-rescued-before-train-arrived-in-mau-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फाटक बंद होने से रेलवे ट्रैक पर फंस गया ट्रक, ट्रेन आने से पहले निकाला गया; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाटक बंद होने से रेलवे ट्रैक पर फंस गया ट्रक, ट्रेन आने से पहले निकाला गया; VIDEO
मऊ-बलिया मार्ग स्थित थलईपुर रेलवे क्रॉसिंग अब वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। स्थिति यह है गेट में तकनीकी खराबी आने के चलते यह वाहनों के बीच में होने के बाद भी बंद हो रही है। बुधवार की शाम ऐसा ही मामला एक बार सामने आया, जहां एक ट्रक क्रॉसिंग के अंदर रेलवे ट्रैक के बीचोबीच फंस गया। गनीमत रहा कि समय रहते ही ट्रेन के निकलने से पहले फाटक को खोलकर ट्रक को निकाल लिया गया । इस रेलवे ट्रैक पर यह पांच दिन के अंदर यह दूसरी बड़ी लापरवाही सामने आई। बुधवार की शाम करीब आठ बजे बलिया की तरफ से आ रहा ट्रक थलईपुर रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय अचानक फाटक बंद हो गया है। ऐसे में ट्रैक क्रॉसिंग के अंदर रेलवे ट्रैक पर फंसने से दोनों ओर खड़े वाहन चालकों में अफरा तफरी का माहौल मच गया। इसी बीच गेट को दोबारा खोलकर ट्रक को बाहर निकाला गया। इस फाटक पर यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले बीते 31 जनवरी की सुबह करीब आठ बजे रेलवे कर्मचारी ने क्रॉसिंग गेट अचानक बंद कर दिया गया। ऐसे में गेट के अंदर कार, ऑटो और बाइक फंस गईं थी।आनन फानन लोगों के चिल्लाने के बाद फाटक को खोला गया।इस बाबत पूर्वोत्तर रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। एक सप्ताह के अंदर ऐसा दूसरा मामला आनन बेहद गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।