{"_id":"6a070bc3cb203a41a6046552","slug":"video-women-staged-a-protest-against-the-sp-mps-remarks-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सपा सांसद की टिप्पणी के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सपा सांसद की टिप्पणी के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सपा सांसद अमर्यादित भाषा प्रयोग करने से महिलाओं में भारी गुस्सा है। नगर के मुख्य चौराहे पर महिला संगठनों ने प्रदर्शन किया। साथ ही देश की 140 करोड़ जनता का अपमान बताया। इस मौके पर संगीता द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसी एक पार्टी के नहीं, पूरे देश के हैं। उन पर व्यक्तिगत हमला करना लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ है। ऐसी भाषा से हमारी बेटियों को क्या संदेश जाएगा? प्रीतुलता पांडेय ने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, पर भाषा की एक सीमा होती है। मीना अग्रवाल ने कहा कि वे मंच से देश के प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द सुनकर आहत हैं। उन्होंने सपा नेतृत्व से सांसद की टिप्पणी पर सार्वजनिक माफी की मांग की। इस दौरान महिलाओं ने नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे भी लगाए। सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि राजनीतिक बहस में गरिमा बनाए रखना सभी दलों की जिम्मेदारी है। गीता राजभर ने कहा कि वे किसी भी दल के नेता के खिलाफ अभद्र भाषा का विरोध करेंगी, क्योंकि यह नई पीढ़ी के लिए गलत उदाहरण बनता है। नीलम सरार्फ ने कहा कि महिलाओं का सम्मान देश का सम्मान है और प्रधानमंत्री पद की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। इस अवसर पर नेहा कपूर, सन्नों गुप्ता, ममता पांडेय, अंजू देवी, प्रमिला देवी, रंजना आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।