{"_id":"682af7033f947648e50fb4cd","slug":"video-women-took-out-indian-march-on-success-of-operation-sindoor-2025-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा
पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सोमवार को महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकाला। यह यात्रा इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि कवयित्री मधु राय और वरिष्ठ शिक्षिका आभा त्रिपाठी ने भीटी चौक से की, जो नगर के अंधा मोड़, बालनिकेतन तिराहा स्थित होते हुए शिवजी मठ पहुंचकर समाप्त हुई। इससे पहले मधु राय ने कहा कि हमारे सैनिकों नेऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सिद्ध कर दिया है कि भारत की सुरक्षा अटूट है। आज हर भारतवासी को ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो हमें छेड़गा, हम उसे छोड़ेंगे नहीं। कहा कि पहलगाम हमले में नारी शक्ति की मांग का सिंदूर उजाड़ा था. जिसका बदला हमारी महिला शक्ति ने पाकिस्तान में घुसकर ले लिया है। कर्नल सोफिया कुरैशी एवं विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने जो ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसके फलस्वरूप आज पाकिस्तान मातम मना रहा है।भारतीय नारी दुर्गा का रूप है। यह यात्रा देशप्रेम और नारी शक्ति का प्रतीक बनी, जिसमें महिलाओं ने सिर पर सिंदूर और हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। तिरंगा यात्रा में संगीता द्विवेदी, प्रीतूलता पांडेय, ज्योति सिंह, सरोज सिंह, अनिता यादव, राधा जयसवाल, अनुभूति द्विवेदी, रेनु पांडेय, सावित्री लक्ष्मी राव, अर्चना उपाध्याय, रागिनी यादव, पूजा पांडेय, मंजू सिंह कुशवाहा, रीना सिंह, माला मद्धेशिया आदि महिलाएं शामिल रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।