{"_id":"69c7cc7ec19e6a2ea50dd350","slug":"video-meerut-lawyers-protest-against-assault-on-advocate-gherao-ssps-office-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: अधिवक्ता से मारपीट के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, एसएसपी कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: अधिवक्ता से मारपीट के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, एसएसपी कार्यालय का किया घेराव
मेरठ दो दिन पहले एक अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में मेरठ बार एसोसिएशन के दर्जनों अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। वकीलों ने मेरठ एसएसपी कार्यालय का घेराव करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वकीलों का कहना है कि अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट की घटना बेहद गंभीर है और अब तक आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे अधिवक्ता समाज में नाराज़गी है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। मेरठ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि मामले में जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।