{"_id":"6a69e8679d2482f63a02b570","slug":"video-meerut-nine-women-accused-of-killing-their-husbands-lodged-in-district-jail-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: पति की हत्या के आरोप में 9 महिलाएं जेल में बंद, कौशल प्रशिक्षण के साथ काट रहीं सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पति की हत्या के आरोप में 9 महिलाएं जेल में बंद, कौशल प्रशिक्षण के साथ काट रहीं सजा
मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में पति की हत्या के आरोप में 9 महिलाएं बंद हैं। इनमें प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को नीले ड्रम में सीमेंट से पैक करने की आरोपी मुस्कान, पति को सांप से डसवाकर हत्या कराने की आरोपी दामिनी और शूटर से पति की हत्या कराने के आरोप में जेल में बंद अंजलि जैसे चर्चित मामलों की आरोपी महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा जेल में 6 ऐसी महिलाएं भी बंद हैं, जिनके खिलाफ आरोप है कि उनके उत्पीड़न या प्रताड़ना के चलते उनके पतियों ने आत्महत्या कर ली।
मेरठ जेल की बैरक 12ए और 12बी में रह रहीं ये सभी महिलाएं न्यायिक प्रक्रिया के तहत निरुद्ध हैं और जेल में कौशल विकास कार्यक्रमों से भी जुड़ी हुई हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के अनुसार, महिलाएं सिलाई, बुनाई और फुटबॉल निर्माण जैसे कार्य सीख रही हैं, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन बंदियों के पुनर्वास और कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान दे रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।