{"_id":"6a7715f35666b8d1140a5c79","slug":"video-muzaffarnagar-sons-carry-70-year-old-mother-in-kanwar-set-an-example-of-devotion-like-shravan-kumar-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: बेटों ने मां को कांवड़ में बैठाकर कराए गंगा दर्शन, ‘श्रवण कुमार’ की मिसाल बने पारुल-प्रवीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: बेटों ने मां को कांवड़ में बैठाकर कराए गंगा दर्शन, ‘श्रवण कुमार’ की मिसाल बने पारुल-प्रवीण
कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर के बिराल गांव के रहने वाले पारुल और प्रवीण अपनी 70 वर्षीय मां ओमबती को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से गंगा स्नान कराने के बाद गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। मां को कांवड़ में बैठाकर यात्रा कर रहे दोनों भाई लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
पारुल और प्रवीण ने बताया कि उन्होंने घर-परिवार में सुख-शांति के लिए भगवान भोलेनाथ से मनोकामना मांगी थी। मनोकामना पूरी होने के बाद दोनों भाइयों ने अपनी मां को हरिद्वार ले जाकर गंगा स्नान कराया। इसके बाद पीढ़ा और कलशों से विशेष कांवड़ तैयार की। कांवड़ के एक तरफ मां ओमबती को बैठाया गया है, जबकि दूसरी तरफ करीब 40 लीटर गंगाजल रखा गया है।
दोनों भाई करीब 200 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर रहे हैं। कांवड़ लेकर पलड़ी गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। यात्रा में पारुल की पत्नी गीता, भाई जितेंद्र, उनकी पत्नी सीमा और सचिन-निक्की भी साथ चल रहे हैं और रास्ते में उनकी मदद कर रहे हैं।
पारुल ने कहा कि मां के चरणों में ही तीनों धाम हैं और मां की सेवा जितनी की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि मां का एहसान इंसान जीवनभर नहीं चुका सकता। दोनों भाइयों का संकल्प है कि गंतव्य पर पहुंचकर भगवान महादेव का जलाभिषेक करेंगे।
मां को कांवड़ में बैठाकर ले जाने का यह अनोखा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीण और राहगीर दोनों भाइयों के सेवा भाव की सराहना कर रहे हैं और कई लोग कांवड़ के साथ तस्वीरें लेते नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।