{"_id":"6a7eddfd28532b386f0abf98","slug":"video-muzaffarnagar-tiranga-rally-held-in-muzaffarnagar-youth-raise-vande-mataram-slogans-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: तिरंगा रैली में गूंजा वंदे मातरम, बाइक सवार युवाओं ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: तिरंगा रैली में गूंजा वंदे मातरम, बाइक सवार युवाओं ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
मुजफ्फरनगर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में बाइक सवार युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। ‘वंदे मातरम’ के जयघोष से शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया।
रैली राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। बाइक सवार युवाओं में राष्ट्रप्रेम और उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और राष्ट्र निर्माण में उन्हें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। रैली का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।