{"_id":"69ea2339eeebdc7eb90b2748","slug":"video-high-school-student-pranjal-tops-the-district-in-pilibhit-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हाईस्कूल के छात्र प्रांजल ने किया जिला टॉप, खुशी से झूमे शिक्षक और माता-पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हाईस्कूल के छात्र प्रांजल ने किया जिला टॉप, खुशी से झूमे शिक्षक और माता-पिता
Mukesh Kumar
Updated Thu, 23 Apr 2026 07:18 PM IST
पीलीभीत के सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज के छात्र प्रांजल मौर्य ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल में जिला टॉप किया तो शिक्षक और माता पिता खुशी से झूम उठे। यह कई वर्षों में पहला मौका जब स्कूल के छात्र ने जिला टॉप किया है। प्रांजल ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता पिता दिया है। प्रांजल ने बताया कि उसने शिक्षकों के मार्गदर्शन से पढ़ाई की। कालेज के अलावा ऑनलाइन भी पढ़ाई की। मोबाइल का उपयोग सिर्फ पढ़ाई में ही किया। सोशल मीडिया से दूरी बना कर रखी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के परिणाम में बेटे प्रांजल ने जिला टॉप किया तो परिजन खुशी से झूम उठे। मुंह मीठा कराने के साथ ही ढोल नगाड़े से उसका स्वागत किया। परिजन और जान पहचान के लोग प्रांजल को फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़े की धुन पर झूमते हुए बाजार में निकले। शिक्षकों ने भी प्रांजल को शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।