{"_id":"65952fa17f5bcba346018a75","slug":"video-palbhata-ka-vakasa-bhavana-ma-afasara-oura-bb-na-kasaltaga-ijanayara-ka-pata-sara-faugdha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पीलीभीत के विकास भवन में अफसर और बाबू ने कंसल्टिंग इंजीनियर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पीलीभीत के विकास भवन में अफसर और बाबू ने कंसल्टिंग इंजीनियर को पीटा
पीलीभीत के विकास भवन में कंसल्टिंग इंजीनियर अमित कुमार की पिटाई कर दी गई। उन्होंने डीपीआरओ और एक क्लर्क पर आरोप लगाया है। पिटाई से अमित का सिर फूट गया।
बरखेड़ा ब्लॉक के गांव रम्पुरा नत्थू में तैनात कंसल्टिंग इंजीनियर अमित कुमार बुधवार को गांव की किसी बात को लेकर विकास भवन पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वह डीपीआरओ सतीश कुमार के चैंबर में गए थे। वहां पर बाबू संजय सिंह तोमर भी बैठे हुए थे। जब उन्होंने अपनी बात को रखा तो वे दोनों उग्र हो गए और उनकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं बाहर आने पर डस्टबिन और हेलमेट से प्रहार कर उनका सिर फोड़ दिया। मामले की जानकारी पर सीओ सिटी सहित अन्य लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने घायल से घटना की जानकारी ली। उनको मेडिकल के लिए भेजा। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने बताया मामले की टीम बनाकर जांच कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।