{"_id":"66f54ced7a39cb0f2f08f797","slug":"video-parathhana-ka-varathathha-bharashhatacara-ka-jaca-naha-kara-raha-athhakara-bhama-aarama-na-daema-sa-ka-shakayata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : प्रधान के विरुद्ध भ्रष्टाचार की जांच नहीं कर रहे अधिकारी, भीम आर्मी ने डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : प्रधान के विरुद्ध भ्रष्टाचार की जांच नहीं कर रहे अधिकारी, भीम आर्मी ने डीएम से की शिकायत
पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक के ग्राम पंडरी मरौरी के ग्राम प्रधान के विरुद्ध शिकायतकर्ताओं की शिकायत के बाद भी अधिकारी जांच नहीं कर रहे हैं। यह आरोप लगाकर भीम आर्मी के प्रतिनिधि मंडल ने बृहस्पतिवार को डीएम से मुलाकात की। डीएम ने जांच अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
डीएम से मिले प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और अनिमयिता हुई। इसकी जांच की मांग कई महीनों से करते रहे। लेकिन संबंधित अधिकारियों ने जांच नियमावली 1997 का विवरण देकर जांच नहीं कराई। पांच सितंबर को उन लोगों ने शपथ पत्र युक्त पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में जमा किए थे। जिसके बाद 10 सितंबर को जांच के लिए कृषि रक्षा अधिकारी एवं सहायक अभियंता शारदा खंड को नामित किया गया। आरोप है कि 15 दिन बीत जाने के बाद भी जांच नहीं की गई। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मामले को लेकर जांच अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।