{"_id":"67cec2275475320364014138","slug":"video-raebareli-naraja-athhavakatao-na-tahasal-parasara-ma-ka-narabja-bharashhatacara-ka-lgaya-aarapa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Raebareli: नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में की नारेबाजी, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Raebareli: नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में की नारेबाजी, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
रायबरेली के लालगंज तहसील परिसर में सोमवार को सुनवाई न होने से नाराज अधिवक्ताओं में जमकर नारेबाजी की। तहसील प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उपजिलाधिकारी से समस्याओं के समाधान की मांग रखी। विरोध प्रदर्शन में तहसील के दोनों अधिवक्ता संगठन शामिल रहे।
बैसवारा अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया गया। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में घूम-घूम कर नारेबाजी की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। अध्यक्ष ने कहा कि तहसील प्रशासन में भ्रष्टाचार व्याप्त है। फाइलें गोल हो गई है। जबरदस्ती आदेश किया जा रहे हैं। बिना पैसे दिए कोई काम नहीं हो रहा है। लाखों रुपए घूस ली जा रही है। कोर्ट के दरवाजे बंद कर आदेश किये जा रहे हैं। जिससे अधिवक्ताओं में नाराजगी है। पूर्व महामंत्री दल बहादुर सिंह ने कहा कि तहसील प्रशासन वादों की सुनवाई में लापरवाही कर रहा है। न्यायालय के दरवाजे बंद रहते हैं।
अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो उनका एसोसिएशन उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत करेगा। तहसील के बैसवारा सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया। इस दौरान महामंत्री राज बहादुर मौर्य, वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेश त्रिवेदी, रामनारायण श्रीवास्तव, अशोक शुक्ला, वीरेंद्र वर्मा, पंकज मिश्रा, ज्योतिरेंद्र मिश्र, चित्रेश सिंह, कुलदीप सिंह आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।