{"_id":"6a31350d6b995cda96068f92","slug":"video-rayabral-ma-hatal-ma-esadaema-ka-chhapa-saraya-ekata-ma-pajakaranae-na-malna-para-saja-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में होटल में एसडीएम का छापा, सराय एक्ट में पंजीकरण न मिलने पर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में होटल में एसडीएम का छापा, सराय एक्ट में पंजीकरण न मिलने पर सीज
रायबरेली के लालगंज कस्बा में बृजेंद्र नगर मोहल्ला स्थित एक होटल में मंगलवार को एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। इससे होटल में अफरा तफरी मच गई। कई लोग जल्दबाजी में बाहर निकलते नजर आए। मोहल्ले के लोगों ने स्थानीय प्रशासन को शिकायत देकर होटल में संदिग्ध गतिविधियां होने और रिहायशी क्षेत्र में स्विमिंग पूल संचालित किया जा रहा है।
मंगलवार दोपहर को एसडीएम राजेश श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार ऋतुराज और प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ होटल पहुंचे। अधिकारियों ने होटल के कमरों और अभिलेखों की जांच की। जांच के दौरान होटल में ठहरने वाले लोगों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। अधिकारियों को होटल का सराय एक्ट के तहत पंजीकरण भी नहीं मिला। इसके अलावा परिसर में बिना अनुमति स्विमिंग पूल संचालित होता पाया गया। अनियमितताएं मिलने पर प्रशासन ने होटल को सीज कर दिया है। पुलिस ने होटल के मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर कार्रवाई की गई। जांच में सराय एक्ट के तहत पंजीकरण नहीं मिला और आवश्यक अभिलेख भी उपलब्ध नहीं कराए गए। साथ ही स्विमिंग पूल के संचालन में भी अनियमितताएं मिली हैं। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।