{"_id":"6a312eb0837c284116016c5e","slug":"video-rayabral-ma-llgaja-ralva-satashana-ka-takata-aarakashhanae-kautara-ka-saravara-thapa-mayasa-lta-yatara-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में लालगंज रेलवे स्टेशन के टिकट आरक्षण काउंटर का सर्वर ठप, मायूस लौटे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में लालगंज रेलवे स्टेशन के टिकट आरक्षण काउंटर का सर्वर ठप, मायूस लौटे यात्री
रायबरेली में लालगंज रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर मंगलवार को तकनीकी गड़बड़ी के कारण पूरे दिन टिकट आरक्षण का काम प्रभावित रहा। सुबह से सर्वर ठप होने के चलते एक भी टिकट आरक्षित नहीं हो सका। इससे टिकट कराने पहुंचे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। सुबह करीब नौ बजे से आरक्षण काउंटर का सर्वर काम करना बंद कर दिया। दोपहर तक तकनीकी समस्या दूर नहीं हो सकी। इसके चलते आरक्षण खिड़की पर टिकट बनवाने पहुंचे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सरेनी क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी संदीप ने बताया कि वह टिकट आरक्षित कराने आए थे लेकिन काउंटर पर तकनीकी खराबी का नोटिस लगा मिला। काफी देर इंतजार करने के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई। उन्नाव के राधागंज बिहार निवासी पंकज ने बताया कि जरूरी यात्रा के लिए टिकट कराना था लेकिन सर्वर बंद होने के कारण उनका आरक्षण नहीं हो सका। वहीं झाबर हरदो पट्टी निवासी जयहिंद सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी में टिकट कराने पहुंचे थे लेकिन निराश होकर लौटना पड़ा। आरक्षण केंद्र के ऑपरेटर ने बताया कि सुबह से सर्वर में तकनीकी खराबी बनी रही। इसकी सूचना संबंधित उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। समस्या दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।