{"_id":"6a44fd116aac8bcc7100335d","slug":"video-video-aaiitadaaara-ka-narakashhanae-ma-daema-na-parakha-vayavasathae-ganaevatataparanae-parashakashhanae-oura-aaya-bugdhhana-para-thaya-jara-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आईटीडीआर के निरीक्षण में डीएम ने परखी व्यवस्थाएं, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और आय बढ़ाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आईटीडीआर के निरीक्षण में डीएम ने परखी व्यवस्थाएं, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और आय बढ़ाने पर दिया जोर
रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बुधवार को परिवहन विभाग द्वारा संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (आईटीडीआर) प्यारेपुर का निरीक्षण कर संस्थान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण कक्षों, आधुनिक उपकरणों, ड्राइविंग ट्रैक, सिम्युलेटर तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान संस्थान की व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं व्यवस्थित पाई गईं।
निरीक्षण के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अरविंद यादव ने जिलाधिकारी को संस्थान में संचालित प्रशिक्षण व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों एवं भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।