{"_id":"6a79b18205856d7b2d093a85","slug":"video-video-eyara-kadashanara-haga-sayakalna-bka-shakha-malga-savathha-sarakashha-ka-mathathanajara-sasatava-kamara-lgaga-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एयर कंडीशनर होगी सायंकालीन बैंक शाखा, मिलेगी सुविधा, सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एयर कंडीशनर होगी सायंकालीन बैंक शाखा, मिलेगी सुविधा, सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे
रायबरेली। जिला सहकारी बैंक में संचालित सायंकालीन बैंक शाखा एयरकंडीशर (वातानुकूलित) होगी। खाताधारकों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था होगी तो सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। ऐसे में लेनदेन में गर्मी के दिनों में आठ हजार खाताधारकों को परेशानी से राहत मिलेगी।
दरअसल, शहर के रामकृपाल तिराहा पर जिला सहकारी बैंक है। इसी बैंक में सायंकालीन बैंक की शाखा भी संचालित की जाती है। दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक बैंक में लेनदेन का कार्य होता है। बैंक में आठ हजार खाताधारक हैं। खासकर यह बैंक व्यापारियों के लिए फायदेमंद साबित होती है, क्योंकि वह रात भी में बैंक जाकर लेनदेन करते हैं।
मौजूदा समय में एक छोटे कमरे में सायंकालीन बैंक शाखा संचालित हो रही थी। खाताधारकों के लिए बैठने तक के इंतजाम नहीं थे। केवल पंखे लगे थे। अब इस बैंक को एयर कंडीशनर बनाया जा रहा है। खास बात ये है कि यह बैंक रविवार को भी खुलती है। मंगलवार को बाजार बंदी होने के चलते मंगलवार को बैंक बंद रहती है।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने बताया कि सायंकालीन बैंक शाखा को हाईटेक तरीके से बनाया जा रहा है। इसका मकसद बैंक लेनदेन करने आने वाले खाताधारकों को अच्छी सुविधा मिल सके।
पहले छोटे कमरे में सायंकालीन बैंक संचालित होती थी। इससे खाताधारकों तक के बैठने के लिए सुविधा नहीं रहती थी। गर्मी में परेशानी होती थी। नए भवन में बैंक शिफ्ट करने का कार्य चल रहा है। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे के अलावा आग से बचाव के लिए फायर सिस्टम लगाए जा रहे हैं। जल्द इसका शुभारंभ कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।