{"_id":"69cbb6589f3d2ab3230c790e","slug":"video-video-gaga-ka-lgatara-bugdhha-raha-jalsatara-100-bgha-fasal-jalmagana-kasana-ma-thahashata-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गंगा का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, 100 बीघा फसल जलमग्न, किसानों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गंगा का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, 100 बीघा फसल जलमग्न, किसानों में दहशत
ऊंचाहार (रायबरेली)। टिहरी बांध से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। इससे क्षेत्र की 100 बीघा तरबूज की फसल पानी में डूब गई है। पानी खेतों में आने से सब्जी की फसल को भी नुकसान हुआ है। फसल में पानी भरने से किसानों में मायूसी है। किसानों ने तहसील प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
शनिवार की रात से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे गोकना, गोला घाट, बादशाहपुर, पूरे तीर खरौली, कल्यानी व कोटरा बहादुरगंज घाट पर लगभग 200 बीघे तरबूज, खरबूजा, खीरा, कद्दू, लौकी की फसल डूबने का खतरा मंडरा रहा था। गोकना घाट के पास फसल बोने वाले किसान रामबाबू निषाद, राम कुमार, शीतला प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, अमित निषाद की रविवार को लगभग 10 बीघे सब्जी की फसल में पानी भर गया था। वहीं अब करीब 100 बीघा तरबूज की फसल जलमग्न हो गई है।
हाल यह है कि नदी के रेत में बोई तरबूज व सब्जी की फसल पानी से लबालब हो गई है। किसान रावेंद्र कुमार, राम स्वरूप निषाद, जीवनलाल, रंजीत रैदास फूलचंद निषाद, महेंद्र कुमार, मोती लाल, राजेश कुमार, राकेश कुमार की फसल का नुकसान हुआ है। किसानों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी है। एसडीएम विवेक राजपूत ने बताया कि लेखपाल से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।