{"_id":"6a69a8a04a78de7551070c4e","slug":"video-video-gaga-natha-ka-jalsatara-oura-bugdhha-katara-ka-ilka-ma-thahashata-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गंगा नदी का जलस्तर और बढ़ा, कटरी के इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गंगा नदी का जलस्तर और बढ़ा, कटरी के इलाके में दहशत
डलमऊ (रायबरेली)। गंगा नदी का जलस्तर मंगलवार को और बढ़ गया। इससे कटरी इलाके में रहने वाले ग्रामीणों में दहशत है। चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर के सापेक्ष जलस्तर 97 मीटर पहुंच गया। चेतावनी बिंदु तक जलस्तर पहुंचने में करीब एक मीटर 36 सेमी. का फासला बचा है। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ की ओर से गंगा नदी का जलस्तर सोमवार को 96.250 मीटर नापा गया था। वहीं मंगलवार को जलस्तर बढ़कर 97 मीटर पर पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ का दावा है कि पर्वतीय क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा है। लगातार जलस्तर में बढ़ोतरी भी हो रही है।
डलमऊ के पक्का घाट, कच्चा घाट, रानी शिवाला घाट, बड़ा मठ घाट समेत अन्य घाटों की सीढि़यों तक गंगा नदी का पानी पहुंच गया है। तीर्थ पुरोहितों ने घाटों के पास रखे तखत उठा लिए हैं। कटरी इलाके के अंबहा, बबुरा, जमाल नगर, मोहद्दीनपुर, चक मलिक भीटी, पूरे डगरी, पूरे रेवती सिंह गांव के ग्रामीणों में दहशत है। किसान महादेव, सजन यादव, रामबहादुर, जयकरन, संतोष कुमार ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से जहरीले जीवजंतु खेतों तक पहुंच गए हैं। इससे फसलों की रखवाली करने में जहरीले जंतुओं के काटने का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी रही तो फसलें डूब जाएंगी। पानी जल्द आबादी तक पहुंच जाएगा। एसडीएम डलमऊ प्रीति सिंह ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान पार करने के बात ही आबादी क्षेत्र तक पानी पहुंचता है। बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी गई हैं। लेखपाल गंगा नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। उधर, ऊंचाहार और सरेनी में भी गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से ग्रामीण हलाकान हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।