बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Young man and woman end their lives by jumping in front of a train.

ट्रेन से कटकर युवक-युवती ने दी जान

Jay Narayan Pandey जय नारायण पांडेय
Updated Sat, 25 Jul 2026 06:28 PM IST
Young man and woman end their lives by jumping in front of a train.
ट्रेन से कटकर युवक-युवती ने दी जान - गोरखपुर के कैंपियरगंज का रहने वाला था युवक - संतकबीरनगर के बखिरा क्षेत्र की रहने वाली थी युवती - शुक्रवार रात खलीलाबाद रेलवे ट्रैक पर मिले दोनों के शव, पुलिस जांच में जुटी संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे नवीन सब्जी मंडी सरैया के पास शुक्रवार रात एक युवक और युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक के बीच पड़े मिले थे। उन्हें अलग-अलग एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने और आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। रेलवे सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8:10 बजे किसी व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना मिली। सूचना पर रेलवे सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे। वहां पहले से मौजूद ट्रैकमैन अभय कुमार यादव और हनुमंत कुमार यादव ने बताया कि रात करीब 8:15 बजे उन्होंने एक युवक और एक युवती को अप लाइन के बीच गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा। दोनों को ट्रैक से हटाकर रेल लाइन को खाली कराया गया, ताकि रेल यातायात प्रभावित न हो। घटना की सूचना पर डायल-112 और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पहले युवती को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। इसके बाद दूसरी एंबुलेंस से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. इसरार अहमद ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान उसके मोबाइल पर आए फोन के आधार पर हुई। उसके भाई मोहन साहनी ने युवक की पहचान अर्जुन साहनी (20) पुत्र रामसूरत साहनी, निवासी लीलाहवा ओला, थाना कैंपियरगंज, जिला गोरखपुर के रूप में की। वहीं युवती की पहचान लक्ष्मीना (18) पुत्री खरभान, निवासी बखिरा चिरैयाड़ाड, थाना बखिरा, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवीन मंडी चौकी पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंध में आत्मघाती कदम उठाने का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार घटना के बावजूद रेल परिचालन प्रभावित नहीं हुआ और किसी भी ट्रेन का संचालन विलंबित नहीं हुआ। ---------------------------- मकैनिक का काम करता था अर्जुन परिजनों के अनुसार मृतक अर्जुन कैंपियरगंज में मकैनिक का काम करता था। शुक्रवार को दिन में वह अपने घर से निकला था। परिजनों के अनुसार वह खलीलाबाद कैसे पहुंचा, यह किसी को पता नहीं चल सका। वहीं युवती भी अपने घर से निकली और परिजनों को जानकारी नहीं हो सकी। शाम से ही परिजन अर्जुन के मोबाइल पर फोन करते रहे, पर उसका फोन नहीं उठ सका। रात में एम्बुलेंस के चालक ने फोन उठाया और घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन आवाक रह गए और आनन फानन में पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। --------------------------- पीआरवी की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है। मामले में यदि कोई तहरीर मिलती है, तो उसकी भी जांच कराया जाएगा। प्रियम राजशेखर पांडेय, सीओ खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: कालका-शिमला ट्रैक पर 5 अगस्त तक दो ट्रेनें रहेंगी बंद, बोर्ड ने लिया फैसला

25 Jul 2026

Video: नालागढ़ में कारगिल विजय दिवस के माैके पर रक्तदान शिविर आयोजित

25 Jul 2026

फरीदाबाद: कराटे प्रतियोगिता में 31 खिलाड़ियों का जिला स्तर के लिए चयन, 18 बालक और 13 बालिकाएं शामिल

25 Jul 2026

Pilibhit: बीसलपुर में छात्रों ने किया जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग

25 Jul 2026

VIDEO: पीलीभीत के बरखेड़ा में हाईटेंशन लाइन से छात्रा झुलसी, हालत गंभीर

25 Jul 2026
विज्ञापन

सीएम सैनी के नेतृत्व में कष्ट निवारण समिति की हुई बैठक

25 Jul 2026

अंबेडकरनगर में शिक्षा मंत्री के खिलाफ युवाओं ने किया प्रदर्शन, लगाए इस्तीफा दो के नारे

25 Jul 2026
विज्ञापन

जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अयोध्या में उतरे छात्र, रखी ये मांगें

25 Jul 2026

Video: कारगिल के वीरों को श्रद्धांजलि देगी भाजपा, सभी बूथों पर होगा पौधरोपण

25 Jul 2026

पठानकोट सब जेल में हवालाती के झुलसने मामले में हुए अहम खुलासे

हांसी में पानी पर महासंग्राम: सेक्टर-5 के आंदोलन की जीत, पांचवें दिन विधायक विनोद भयाना ने मानी मांग

25 Jul 2026

फरीदाबाद में फैमिली आईडी सत्यापन अभियान शुरू, 14673 सिंगल सदस्य परिवारों की होगी घर-घर जांच

25 Jul 2026

स्कूल गेम्स के लिए नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च, 31 जुलाई तक पंजीकरण अनिवार्य

25 Jul 2026

क्रांतिकारी मजदूर मोर्चा ने पेपर लीक के विरोध में किया प्रदर्शन, जंतर मंतर पर पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

25 Jul 2026

अमृतसर में हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो अवैध पिस्तौल बरामद

25 Jul 2026

Meerut: पति-पत्नी के विवाद का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला ने पति के कपड़े फाड़े

25 Jul 2026

लखनऊ सेंटर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, लोगों की जांच कर चिकित्सकों ने दी सलाह

25 Jul 2026

बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में दलित संगठनों का एलान, भूख हड़ताल पर बैठेंगे राहुल मलिक

अजनाला में नाले में डूबने से 34 दुधारू पशुओं की मौत, लाखों का नुकसान

25 Jul 2026

Video: नालागढ़ में कारगिल विजय दिवस की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

25 Jul 2026

पटाखा फैक्टरी में महाविस्फोट! 600 मीटर तक बिखरे शव

25 Jul 2026

औरैया में एसपी की बड़ी कार्रवाई, दिबियापुर थाने के तीन सिपाहियों को किया निलंबित

25 Jul 2026

Video: दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में जोगिंद्रनगर में कांग्रेस ने हाईवे पर किया प्रदर्शन

25 Jul 2026

Video: शिमला के लोअर बाजार में अतिक्रमण पर नगर निगम ने की कार्रवाई

25 Jul 2026

आजाद समाज पार्टी का विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

25 Jul 2026

पूर्वोत्तर रेलवे प्रेक्षागृह में गूंजी सांस्कृतिक प्रतियोगिता की धूम

25 Jul 2026

शराब के नए ठेके का ग्रामीणों ने किया विरोध

श्री अकाल तख्त साहिब से निकला 'मीरी-पीरी खालसा मार्च, चीफ खालसा दीवान ने किया स्वागत

25 Jul 2026

सिक्सलेन बना टूरिस्ट प्लेस, रात में सेल्फी लेने पहुंच रहे लोग

25 Jul 2026

शिव मंदिरों पर सफाई, सड़क और सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश

25 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed