{"_id":"6692722353d9107bbd0a9a0d","slug":"video-bugdhha-ma-paracaraya-ka-thatha-pana-sa-bcana-ka-le-sataracara-para-btha-karamacaraya-na-khacakara-nakal-bhara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बाढ़ में प्राचार्य के ठाठ! पानी से बचने के लिए स्ट्रेचर पर बैठे, कर्मचारियों ने खींचकर निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बाढ़ में प्राचार्य के ठाठ! पानी से बचने के लिए स्ट्रेचर पर बैठे, कर्मचारियों ने खींचकर निकाला बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Jul 2024 05:56 PM IST
शाहजहांपुर में बाढ़ की विभीषिका को बयां करते कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं बाढ़ के पानी से घिरे राजकीय मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो ऐसा सामने आया है, जिसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार का है। इसमें प्राचार्य को मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी स्ट्रेचर पर बैठाकर पानी से बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो बृहस्पतिवार का बताया गया है। उस दिन राजकीय मेडिकल कॉलेज में पानी भर गया था। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को बाहर निकाला गया। प्राचार्य भी मरीजों के बाहर निकलवाने में जुटे रहे थे। आखिर में वह बाहर निकले। इसके लिए उन्होंने स्ट्रेचर का सहारा लिया। वह मरीज की तरह स्ट्रेचर पर बैठकर बाहर निकले। कर्मचारियों ने स्ट्रेचर खींचकर उन्हें बाहर निकाला। किसी ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।