{"_id":"6853ff4e4aa4a0eeb50b8ed4","slug":"video-congress-leaders-cut-cake-on-rahul-gandhi-birthday-in-shahjahanpur-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस नेताओं ने काटा केक, बच्चों को खिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस नेताओं ने काटा केक, बच्चों को खिलाया
शाहजहांपुर में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। मेहमान शाह स्थित महिला कांग्रेस के कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में उनकी लंबी उम्र की कामना की गई। दोपहर करीब तीन बजे आयोजित कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि ने महिलाओं के साथ केक काटा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गरीब, किसानों, दलित व महिलाओं की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ रहे हैं। सभी वर्ग मिलकर मिलकर उनके हाथों को मजबूत करें, जिससे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की यूपी में सरकार बना सकें। कहा कि उनके जन्मदिन पर महिलाओं को संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। महानगर अध्यक्ष सीमा गौतम, शाहिना खातून, सायरा बानो, रीना सिंह, शबनम, तबस्सुम, रूबी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।