{"_id":"6852b08d265a30d34e02ea46","slug":"video-railway-employees-protest-over-water-crisis-in-roza-railway-colony-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोजा की रेलवे कॉलोनी में पानी का संकट, रेल कर्मचारियों ने एसएसई कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजा की रेलवे कॉलोनी में पानी का संकट, रेल कर्मचारियों ने एसएसई कार्यालय का किया घेराव
शाहजहांपुर के रोजा की रेलवे कॉलोनी के क्वार्टरों में पानी ना मिलने के विरोध में नार्दर्न रेलवे मैंस यूनियन की शाखा ने बुधवार को एसएसई के कार्यालय का घेराव कर विरोध जताया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी की गई। सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्कर्स (एसएसई) ने समाधान का आश्वासन देकर रेल कर्मियों को शांत किया।
रेलवे कॉलोनी में पानी नहीं आने के विरोध में नरमू के पदाधिकारियों ने एसएसई कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर सभा में एबी मिश्रा ने कहा कि दस वर्षों में रोजा में नौ पंप बने है। फिर भी सिर्फ चार संचालित हैं। इससे पानी की समस्या बनी है। पानी की पाइप लाइन में लीकेज है। कहा कि रोजा लॉबी में पानी ना मिलने से कर्मचारियों को दुश्वारियों से जूझना पड़ रहा है। चार महीने से तीन के बजाय मात्र दो बार ही पानी की सप्लाई मिल रही है। एसएसई ने रोजा लॉबी में पानी के लिए आरओ लगवाने का आश्वासन दिया। कहा कि एक सप्ताह में कॉलोनी में पानी की समस्या खत्म हो जाएगी। धरना देने वालों में चंदन कुमार, मनीष सिन्हा, संदीप कुमार, अमित बादल, मुकेश श्रीवास्तव, सोमेंद्र, सुशील भट्ट, ज्ञान सिंह आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।