{"_id":"670918935ebddd7e56083144","slug":"video-shahajahapara-ma-atararashhataraya-blka-thavasa-para-chhatarao-na-tha-shanathara-parasatata-dm-sp-na-kaya-samamanata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुति, DM-SP ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुति, DM-SP ने किया सम्मानित
शाहजहांपुर में शुक्रवार को मिशन शक्ति के विशेष अभियान के फेस-5 के मेगा कार्यक्रम अनंता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को पांच हजार की धनराशि भेंट की गई। कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में बेबी किट का वितरण कर अन्नाप्रासन कराया गया।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मोहल्ला अंटा स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने दीप जलाकर किया। डीएम ने कहा कि मिशन शक्ति फेस-5 के अभियान में नारी सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन शामिल है। कोई भी बालिका को पढ़ाई, खेलकूद में समस्या होने पर वह संपर्क कर सकती है।
एसपी राजेश एस. ने कहा कि समाज में महिलाओं के साथ कोई भेदभाव ना किया जाए। महिलाओं की जिम्मेदारी है कि वह घर से निकलकर आर्थिक रूप से सशक्त बने। सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, प्रशिक्षु सर्किल ऑफिसर इशिका सिंह ने विचार रखे। इस बीच डीएम-एसपी ने छात्राओं को सम्मानित किया।
राजकीय बाल ग्रह बालक के बालकों ने नशा मुक्ति व बाल विवाह पर नाटक प्रस्तुत किया। बेसिक शिक्षा विभाग, आर्य महिला डिग्री कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों की प्रस्तुतियां सराही गईं। नगर आयुक्त डॉ.बिपिन मिश्रा, संगीता कुमारी, बीएसए दिव्या गुप्ता, डीआईओएस हरिवंश सिंह मौजूद रहीं। आभार जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्ना ने व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।