{"_id":"66e81975dc0704472902b4e4","slug":"video-shahajahapara-ma-sarakara-ka-aamatha-marahab-nara-ka-satha-nakal-gaya-jalsa-e-mahamamatha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में सरकार की आमद मरहबा... नारे के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में सरकार की आमद मरहबा... नारे के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी
शाहजहांपुर में पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश के मौके पर तहरीक दावत-ए-इस्लामी की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी शान के साथ निकाला गया। जुलूस में सब्ज परचम और तिरंगा लहराकर सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाए गए। इस बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। बारावफात के मौके पर सोमवार को सुबह स्टेशन स्थित नूरी मस्जिद स्थित लॉन में फजिर की नमाज के बाद मुकद्दस तबर्रुकात की जियारत कराई गई। आठ बजे शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने जुलूस को हरी झंडी दिखाई। जुलूस का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। निर्धारित रूट से जुलूस होते हुए गुजरा। इस बीच सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाए। लोगों को लंगर भी बांटा गया। इस बीच सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। ड्रोन के जरिये निगरानी की गई। अधिकारी भी पल-पल की अपडेट लेते रहे। जुलूस का समापन मोहल्ला अंटा स्थित कटहल वाली मस्जिद के पास मैदान में हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।