{"_id":"69b52ac49ca806ef5c0df495","slug":"video-uproar-at-gas-agency-in-tilhar-shahjahanpur-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शाहजहांपुर के तिलहर में गैस एजेंसी पर हंगामा, छात्र नेता ने कर्मचारी पर लगाया धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शाहजहांपुर के तिलहर में गैस एजेंसी पर हंगामा, छात्र नेता ने कर्मचारी पर लगाया धमकी देने का आरोप
Mukesh Kumar
Updated Sat, 14 Mar 2026 03:00 PM IST
शाहजहांपुर में व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति ठप होने के बाद रसोई गैस लेने के लिए भी लोगों को पसीना बहाना पड़ रहा है। कहीं धक्कामुक्की-नोकझोंक हो रही है तो कहीं पुलिस को पहुंचकर लाइन लगवानी पड़ रही है। तिलहर में शनिवार को एक छात्र नेता ने एजेंसी कर्मचारी पर रिवॉल्वर से गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। तिलहर थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मंडी समिति स्थित गैस एजेंसी पर शनिवार सुबह करीब दस बजे तमाम उपभोक्ता पहुंच गए तो भीड़ लग गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि एजेंसी के एक कर्मचारी ने उपभोक्ताओं को गोली मारने की धमकी दी है। इसके बाद लोगों ने एजेंसी के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर तिलहर थाना प्रभारी जुगल किशोर पाल भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को शांत कराया और लोगों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों से कहा कि तहरीर देने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एजेंसी संचालक ने आरोपों को निराधार बताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।