{"_id":"69d4dce440320ee1df0119ca","slug":"wheat-crop-damaged-by-storm-and-rain-in-shahjahanpur-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather: शाहजहांपुर में आंधी-बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: शाहजहांपुर में आंधी-बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 07 Apr 2026 04:01 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंधी और बारिश से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। कटने को तैयार फसल तेज हवा से गिर गई है। बारिश के कारण भीगने से गेहूं की बाली का दाना हल्का पड़ने की आशंका है। इससे उसकी गुणवत्ता पर असर पड़ेगा। सोमवार को मौसम साफ होने पर किसानों ने फसल की कटाई शुरू की।
वर्तमान में गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। कई किसानों ने फसल काट भी ली है लेकिन अब भी तमाम किसानों की फसल खेत पर खड़ी है। पिछले तीन दिनों से मौसम में बदलाव आया है। आंधी आने से गेहूं और सरसों की फसल खेत पर गिर गई। बाद में बारिश होने के कारण फसल भीग गई। सोमवार को जब मौसम खुला तो किसानों ने खेत पर जाकर फसल के नुकसान का आकलन किया। किसानों का कहना है कि बारिश में भीगने के कारण गेहूं का दाना काला पड़ने की आशंका है। इससे भूसा भी कम निकलेगा। साथ ही भूसा खराब होने की आशंका है। गेहूं के सड़ने का खतरा भी बढ़ गया है।
जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर शर्मा ने बताया कि किसान जल्द से जल्द अपनी फसल काट लें। फसल गिरने या बारिश से भीगने पर दाना हल्का और काला पड़ने की आशंका रहती है। धूप निकलने पर फसल को सुखा लें। खेत में नमी न रहने दें वरना फसल को नुकसान हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।