{"_id":"6a7089255cfe84db750c909c","slug":"video-video-kashara-ka-pakaapa-sa-uthaya-bga-ma-kaya-samahaka-thashhakarama-khata-ma-gaya-ka-bhagana-gaii-tha-kashara-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: किशोरी को पिकअप से उठाया, बाग में किया सामूहिक दुष्कर्म, खेत में गाय को भगाने गई थी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: किशोरी को पिकअप से उठाया, बाग में किया सामूहिक दुष्कर्म, खेत में गाय को भगाने गई थी किशोरी
तुलसीपुर। खेत में गाय भगाने गई किशोरी को तीन युवकों ने पिकअप से अगवा कर लिया और फिर सुनसान बाग में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना से परिजनों में चीख-पुकार मच गया। पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी रविवार की शाम लगभग सात बजे खेत में लगी फसल को नुकसान पहुंचा रही गाय को भगाने गई थी। इस दौरान पहुंचे थाना क्षेत्र के दरवेश गांव निवासी हंसराज ने अपने दो सहयोगियों के साथ किशोरी को जबरन पिकअप में बैठा लिया और सुनसान पड़े ननकऊ मौर्य के बाग में ले गए। जहां तीनों ने बारी-बारी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के बाद किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। बेटी की आपबीती सुन परिजनों के होश उड़ गए और पीड़िता के साथ मां मल्हीपुर थाना पहुंची। मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर हंसराज व दो अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भिनगा भेजा गया है।
गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित घटना की सूचना के बाद सीओ भिनगा भरत पासवान भी घटनास्थल पहुंचे और जांच की। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना सही पाई गई है। किशोरी के मेडिकल परीक्षण में इसकी पुष्टि हो जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।