{"_id":"69e7709991c2de1bfb02d74b","slug":"video-video-rapata-natha-ma-nahata-samaya-tha-kasharaya-dab-mata-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राप्ती नदी में नहाते समय दो किशोरियां डूबी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राप्ती नदी में नहाते समय दो किशोरियां डूबी, मौत
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा थाना क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाते समय दो किशोरियों की डूबने से दुखद मौत हो गई। यह घटना मंगलवार को नारायणपुर गांव के पास हुई, जहां दोनों गहरे पानी में चली गईं।
मृतकों की पहचान नारायणपुर निवासी गुलशना (14) पुत्री छुटकऊ और अंशु देवी (12) पुत्री धर्मराज के रूप में हुई है। दोनों गांव के पास बह रही राप्ती नदी में नहाने गई थीं। नहाते समय उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और वे अचानक गहरे पानी में चली गईं।
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर सुनकर तुरंत नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोरियों को नदी से बाहर निकाला। हालांकि, जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पंचनामा भरने के बाद उन्होंने दोनों किशोरियों के शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजवा दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।