सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Video: श्रावस्ती में छठवें दिन भी खेत में परिक्रमा कर रही गाय, ग्रामीण मान रहे दैवीय शक्ति

Video: श्रावस्ती में छठवें दिन भी खेत में परिक्रमा कर रही गाय, ग्रामीण मान रहे दैवीय शक्ति

Akash Dwivedi Akash Dwivedi
Updated Tue, 09 Jun 2026 06:22 PM IST
Video: श्रावस्ती में छठवें दिन भी खेत में परिक्रमा कर रही गाय, ग्रामीण मान रहे दैवीय शक्ति
ग्राम पंचायत बसभरिया में गाय की परिक्रमा लगाने का सिलसिला लगातार छठवें दिन जारी है। गांव निवासी सिपाही लाल केवट के खेत में परिक्रमा कर रही गाय अब ग्रामीणों के आस्था का भी प्रतीक बन गई है और मंडल के सभी जिलों से लोग गाय के दर्शन व पूजन के लिए आ रहे हैं। वहीं, पशु चिकित्सक इसे मानसिक बीमारी बता रहे हैं। खेत में परिक्रमा कर रही गाय को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि गाय को पहली बार शुक्रवार को झारखंडी मंदिर में देखा गया था। मंदिर से लौटने के कुछ देर बाद ही गाय ने सिपाही लाल केवट के खेत में परिक्रमा शुरू कर दी। पहले दिन तो लोगों ने इसे सामान्य माना लेकिन दूसरे दिन से लोग इसे आस्था से जोड़ने लगे। वहीं, अब गाय के लगातार छठवें दिन खेत में परिक्रमा करने को लेकर लोग पूरी तरह से इसे दैवीय शक्ति मानने लगे हैं। आलम ये है कि गाय का दर्शन करने के लिए बहराइच, बलरामपुर, गोंडा सहित श्रावस्ती जिले के अलग-अलग स्थानों से लोग अपने वाहनों से पहुंच रहे हैं। लोग घंटों पेड़ की छांव में बैठकर कर गाय की परिक्रमा देखते हैं और फिर पैर पकड़कर आशीर्वाद लेते हैं। शाम को खाती है हल्का चारा और पीती है पानी ग्रामीणों ने बताया कि गाय किसी के भी द्वारा रोटी, गुड़ आदि खिलाने पर नहीं खाती है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि अगर परिक्रमा के दौरान कोई गाय का पैर पकड़ता या कुछ खिलाने का प्रयास करता है तो वापस लौटकर फिर से परिक्रमा शुरू करती है। जिसके चलते लोगों की आस्था और मजबूत हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गाय शाम के समय थोड़ा हरा चारा खाती है और पानी पीती है। वहीं, रात में बस कुछ घंटों के लिए ही बैठती है। पूरा दिन वो नहीं बैठती है। गाय को है मानसिक बीमारी: पशु चिकित्सक गाय के परिक्रमा करने की जानकारी पर रविवार को पयागपुर के पशु चिकित्सक ने गाय का इलाज किया था। इलाज के कुछ घंटे बाद फिर से गाय ने परिक्रमा शुरू कर दी थी। राजकीय पशु चिकित्सालय भिनगा के पशु चिकित्साधिकारी विनय सिंह ने बताया कि गाय को मानसिक बीमारी है। गाय को तत्काल इलाज की आवश्यकता है लेकिन ग्रामीण इलाज नहीं करने दे रहे हैं। इलाज के बाद निकलने लगे थे आंसू ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को गाय को बांधकर पयागपुर के चिकित्सक ने इंजेक्शन लगाया था और इलाज किया था। इलाज के दौरान लगातार गाय की आंख से आंसू निकल रहे थे। वहीं आंसू निकलने से गाय की आंख पर निशान भी बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गाय इलाज नहीं करवाना चाहती है। इसी के चलते चिकित्सक के जाने के बाद उसे खोल दिया गया। खोलते ही उसका रोना बंद हो गया, जो दैवीय चमत्कार ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: तेलंगाना में सोना चोरी कर नेपाल भाग रहे तीन शातिर रुद्रपुर में गिरफ्तार

उन्नाव: देर रात आंधी-तूफान ने मचाया कहर, नीम का पेड़ गिरने से सो रहे वृद्ध की मौत

09 Jun 2026

VIDEO: हनुमान सेतु मंदिर में बड़े मंगल पर हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे भक्त

09 Jun 2026

VIDEO: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से पुलिस भर्ती सिपाही की परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताए अपने अनुभव

09 Jun 2026

Sirmour: नाहन में महिलाएं सीख रही सिलाई-कटाई और डिजाइनिंग के गुर

09 Jun 2026
विज्ञापन

मनेन्द्रगढ़ में सुशासन तिहार: कृषि मंत्री रामविचार नेताम के अधिकारियों से कड़े सवाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

09 Jun 2026

Faridabad: नागरिक अस्पताल में नर्सों का धरना, कहा- नर्सिंग स्टाफ से माफी मांगे हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन

09 Jun 2026
विज्ञापन

मानसून से पहले GMDA की तैयारी: गुरुग्राम में ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में नहीं होगा जलभराव, देखें रिपोर्ट

09 Jun 2026

जगरांव में रात को पैदल जा रही लड़की से बाइक सवारों ने छीना मोबाइल

09 Jun 2026

Kullu: रिकॉर्ड मतों से विजयी विभा सिंह ने ली जिला परिषद सदस्य पद की शपथ

09 Jun 2026

Shimla: गेयटी थिएटर में गूंजे पहाड़ी कविता के स्वर, ग्रीष्मोत्सव के दूसरे दिन साहित्यिक सत्र जारी

09 Jun 2026

VIDEO: लखनऊ के महिंगवा थाना क्षेत्र में चोरों ने नकदी सहित 50 लाख कीमत के गहने उड़ाए

09 Jun 2026

VIDEO: सीएम को न दिखाई दे नाले के पास गंदगी का अंबार तो डाल दिया हरा पर्दा

09 Jun 2026

VIDEO: कपूरथला चौराहे पर भंडारे में वितरित किया जा रहा पूरी, सब्जी, बूंदी और शरबत

09 Jun 2026

जींद के नरवाना में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, चमेला कॉलोनी में 17 मकान चिन्हित

09 Jun 2026

सोनीपत में ड्यूटी से लौट रहे चौकीदार पर लाठी-डंडों से हमला, बदमाशों ने 1 लाख रुपये लूटे

09 Jun 2026

महिला आयोग अध्यक्ष रेनू भाटिया के बयान पर बवाल, सोनीपत में नर्सिंग स्टाफ ने की 'पेन डाउन' हड़ताल

09 Jun 2026

पंचकूला सिविल अस्पताल की लिफ्ट में फंसा स्टाफ, आधे घंटे बाद निकाला गया

09 Jun 2026

Meerut: सिपाही भर्ती परीक्षा, कड़ी चेकिंग के बाद केंद्रों में मिला प्रवेश

09 Jun 2026

जालंधर में कूलर में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, मोहल्लावासियों ने पानी डालकर बुझाई

09 Jun 2026

गोंडा में 12 जून को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, प्लेसमेंट प्रभारी और कार्यदेशक ने जी जानकारी

09 Jun 2026

VIDEO: पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, लखीमपुर खीरी के सभी 16 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

09 Jun 2026

ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार पर अयोध्या में हनुमानगढ़ी समेत मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

09 Jun 2026

जालंधर में सीए के घर ईडी का छापा

09 Jun 2026

जांजगीर-चांपा: अवैध रेत परिवहन पर विवाद बढ़ा, सड़क पर बैठे विधायक ब्यास, स्थानीय लोग परेशान; प्रशासन का एक्शन

09 Jun 2026

VIDEO: मौरंग से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नर्स की ट्रॉमा सेंटर में इलाज के मौत, चालक फरार

09 Jun 2026

Lakhimpur Kheri: बड़े मंगल पर श्रद्धालुओं ने निकाली हनुमत पदयात्रा, बजरंगबली के गूंजे जयकारे

09 Jun 2026

लखनऊ में बड़े मंगल पर अलीगंज के हनुमान मंदिर में दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

09 Jun 2026

हरियाणा में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों के खातों में लाभ राशि हस्तांतरित

GPM News:  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जंगलों से निकलकर बस्ती में पहुंचे चार हाथी, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed