{"_id":"6a375e6b791bee5c320158ba","slug":"video-satapara-ma-palsa-lisa-ma-utasahaparavaka-manaya-gaya-vashava-yaga-thavasa-nadal-athhakara-hae-shamal-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में पुलिस लाइंस में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व योग दिवस, नोडल अधिकारी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में पुलिस लाइंस में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व योग दिवस, नोडल अधिकारी हुए शामिल
सीतापुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को शहर स्थित पुलिस लाइंस परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी पी. गुरु प्रसाद ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। उनके साथ विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पवन सिंह चौहान, नगर पालिका परिषद सीतापुर की अध्यक्ष नेहा अवस्थी, नमींद्र अवस्थी तथा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे।
योग प्रशिक्षक के निर्देशन में सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए तथा नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन प्रदान करती है। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों, अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर योग के प्रति जागरूकता और उत्साह का परिचय दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।