{"_id":"6a6508354fce1e08000ca026","slug":"video-bhim-army-stages-protest-for-education-system-reforms-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिक्षा व्यवस्था में सुधारों के लिए भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा व्यवस्था में सुधारों के लिए भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन; VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:32 AM IST
Link Copied
सोनभद्र। शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर शनिवार को भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता जुलूस लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन भी सौंपा। आए दिन पेपर लीक की घटनाओं पर असंतोष जताते हुए मामले में सख्त कदम उठाने की मांग दोहराई।
ज्ञापन में जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ हुई कथित अभद्र घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, पुलिस के साथ सादी वर्दी में मौजूद व्यक्तियों की पहचान सार्वजनिक करने, कथित रूप से अवधि समाप्त आंसू गैस के गोलों के प्रयोग, क्षतिग्रस्त वाहनों, पत्थरों से भरे ट्रक और कीलों वाली लाठियों के इस्तेमाल की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई। साथ ही भविष्य में सभी पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों की वर्दी पर नेम प्लेट अनिवार्य किए जाने की भी मांग उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, परीक्षा शुल्क समाप्त करने, परीक्षा केंद्र गृह या
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।