{"_id":"6a64b702af19a7efaf07e57e","slug":"video-kanpur-youths-body-found-near-fields-police-investigating-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: खेत के पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: खेत के पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
महाराजपुर थाना क्षेत्र के नगरा गांव के बाहर शनिवार शाम खेतों के पास एक 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो मृतक के बगल में एक अवैध देशी तमंचा भी बरामद हुआ। युवक के सिर में गोली लगने के निशान पाए गए हैं। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
मृतक की पहचान नगरा सरसौल निवासी राहुल पाल उर्फ छोटू पुत्र श्याम बहादुर पाल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के अनुसार राहुल पाल हमीरपुर में एक मसाला फैक्ट्री में काम करता था और तीन दिन पहले ही गांव आया था।
बड़े भाई सुरेंद्र पाल ने बताया कि शुक्रवार शाम उन्होंने छोटे भाई से शादी को लेकर बात की थी। कहा था कि उम्र हो रही है, एक अच्छी लड़की है, अगर इच्छा हो तो शादी करा देते हैं। इस पर छोटू ने हामी में सिर हिलाया और उठकर चला गया। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। शनिवार शाम उसका शव घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर खेतों के पास मिला। एसीपी ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजन और पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रहे हैं, लेकिन तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल फॉरेंसिक का इंतजार किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।