{"_id":"69cfcd5e55c2a425d5093637","slug":"video-decomposed-body-of-a-woman-found-on-a-hill-in-sonbhadra-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सोनभद्र में पहाड़ी पर मिला महिला का सड़ा-गला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सोनभद्र में पहाड़ी पर मिला महिला का सड़ा-गला शव
सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के सलईबनवा स्थित डमडम शिव गुफा के सामने पहाड़ी पर शुक्रवार को महिला का सड़ा गला शव मिला। शव से तेज दुर्गंध उठ रहा था। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सलईबनवा क्षेत्र की पहाड़ी पर शुक्रवार की सुबह कुछ चरवाहे मवेशी चराने गए थे। वहां तेज दुर्गंध उठने पर उस ओर गए तो उनकी नजर औंधे मुंह पड़े महिला के शव पर गई। शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा था। चरवाहों ने ग्रामीणों को सूचना दी। कुछ देर में आसपास के लोगों के साथ चोपन एसओ अखिलेश मिश्र, डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद फोरेंसिक टीम भी आ गई। शव के आसपास स्थानों की जांच-पड़ताल कर पुलिस ने ग्रामीणों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि कई दिन पुराना शव लग रहा है। महिला की उम्र 40 वर्ष के आसपास है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।