डाला नगर पंचायत क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई और लोग सहम गए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर में पहले से तेल का रिसाव हो रहा था जिसकी सूचना दो-तीन दिन पहले ही बिजली विभाग को दे दी गई थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। समय रहते मरम्मत न होने से आखिरकार रविवार को ट्रांसफार्मर में आग लग गई। लोगों का कहना है कि अगर विभाग ने समय पर कदम उठाया होता, तो यह हादसा टाला जा सकता था। आग लगने की सूचना मिलते ही पास की सीमेंट फैक्ट्री से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। हालांकि, आग की वजह से नई बस्ती इलाके में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है और लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।