Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sultanpur News
›
VIDEO : गैंगेस्टर सिराज पर कसा शिकंजा: 4 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क, अधिवक्ता हत्याकांड में डेढ़ वर्ष से चल रहा है फरार
{"_id":"67cebfaecdc3972a6b0074a9","slug":"video-gagasatara-saraja-para-kasa-shakaja-4-karaugdha-sa-athhaka-ka-sapatata-karaka-athhavakata-hatayakada-ma-da-varashha-sa-cal-raha-ha-farara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गैंगेस्टर सिराज पर कसा शिकंजा: 4 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क, अधिवक्ता हत्याकांड में डेढ़ वर्ष से चल रहा है फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गैंगेस्टर सिराज पर कसा शिकंजा: 4 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क, अधिवक्ता हत्याकांड में डेढ़ वर्ष से चल रहा है फरार
अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड के मुख्य आरोपी व एक लाख के इनामी सिराज अहमद पर शिकंजा कस गया है। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के आदेश पर सोमवार को फरार बदमाश सिराज अहमद की 4 करोड़ 66 लाख 11 हजार 300 की कुल संपत्ति कुर्क की गई है। बता दें कि पांच दिन पूर्व ही जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने कार्रवाई का निर्देश दिया था।
गौरतलब है कि कोतवाली देहात थाना अंतर्गत भुलकी बाईपास पर 6 अगस्त 2023 की शाम भुलकी गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग कर अधिवक्ता आजाद अहमद की हत्या व उसके भाई को घायल कर दिया गया था। जिसके सबंध में सलीम अहमद ने बेटे की हत्या के लिए नामजद एफआईआर लिखाई थी। विवेचना से आठ लोग हत्या व साजिश में शामिल मिले। जिनमें सात आरोपितों को पुलिस ने जेल भेजा था। मुख्य आरोपित सिराज अहमद अभी तक फरार है।
जिला जज के न्यायालय से हस्तांतरित होकर आई पत्रावली में फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेशी शुरू हो गई है। जहां अब 27 फरवरी को सुनवाई होना है। वो घटना के बाद से फरार है। उस पर पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा है। कोर्ट के आदेश पर उसके घर आदि पर कुर्की की कार्रवाई पूर्व हो चुकी है और वो अब भी एसटीएफ व पुलिस की पकड़ से दूर है।
बता दें कि सिराज पर कुल 21 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के दो, हत्या के प्रयास के 4 और गैंगस्टर एक्ट के तीन मामले शामिल हैं। देहात कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह की पहल पर यह कार्रवाई की गई। जब्त की गई संपत्ति में छह वाहन शामिल हैं। इनमें एक फॉर्च्यूनर, दो स्कॉर्पियो, एक महिंद्रा ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल है। इसके अलावा एक ट्रैक्टर ट्रॉली भी जब्त की गई है। साथ ही एक भू-संपत्ति भी जब्त की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।