{"_id":"69e4796307af5be03405456d","slug":"video-bindu-madhav-worshipped-in-kashi-on-akshaya-tritiya-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया पर काशी में पूजे गए बिंदुमाधव, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमामि गंगे ने रविवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर काशी के प्राचीन विष्णु तीर्थ बिंदु माधव की आरती उतारी। भगवान श्री हरि नारायण विष्णु के बिंदु माधव स्वरूप व माता लक्ष्मी, भगवान गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन कर भारत के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण की कामना की गई। बिंदु माधव से आरोग्य भारत की गुहार लगाई गई। ओम नमो भगवते वासुदेवाय", ओम नमो नारायणाय और शांताकारं भुजंगशयनं पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगन सदृशं मेघवर्ण शुभांगम् जैसे मंत्रो का जाप करके भगवान विष्णु को प्रसन्न किया गया। प्राचीन विष्णु तीर्थ पर पूजन अर्चन के बाद टीम के सदस्यों ने पंचगंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता को संस्कार में शामिल करने का आवाह्न किया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि हे भगवान विष्णु, आप भारत की रक्षा करें। हमारे देश को सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करें। हमारे नागरिकों को स्वस्थ और खुश रखें। हमारे देश की संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करें। हमारे देश को हर तरह के संकट से बचाएं। हम आपकी कृपा और आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं। आयोजन में प्रमुख रूप से बिंदु माधव मंदिर के महंत पं. मुरलीधर पटवर्धन, वीरेंद्र सिंह, सुशील दीक्षित, अभिजीत सिंह, आनंद सिंह, उज्जवल एवं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।