{"_id":"69bd113dc5a8c43c1409cecd","slug":"video-mother-wailed-inconsolably-following-the-murder-of-her-only-son-at-up-college-in-varanasi-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूपी कॉलेज में इकलौते बेटे की हत्या के बाद बिलखती रही मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूपी कॉलेज में इकलौते बेटे की हत्या के बाद बिलखती रही मां
यूपी कॉलेज में बीएससी चौथे सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। छात्र सूर्य प्रताप सिंह पर आरोपी मनजीत ने कई फायरिंग की, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। गोली मारने के बाद मौके से आरोपी छात्र भाग गया। घायल सूर्य प्रताप सिंह को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद कॉलेज परिसर में नाराज छात्रों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। कॉलेज गेट पर प्रदर्शन करने लगे। घटना की जानकारी पर पुलिस कमिश्नर के साथ ही अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित छात्रों को समझाने में जुट गए। घटना के बाद सूर्य प्रताप की मां का रो- रोकर बुरा हाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।