{"_id":"6a1173e1d05644e1220a09d7","slug":"video-forest-workers-organized-a-flag-march-in-ramnagar-to-protect-tigers-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामनगर: बाघों की सुरक्षा के लिए वनकर्मियों ने निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर: बाघों की सुरक्षा के लिए वनकर्मियों ने निकाला फ्लैग मार्च
गायत्री जोशी
Updated Sat, 23 May 2026 03:01 PM IST
रामनगर। बीते दिनों हरिद्वार में हुए दो बाघों के शिकार के बाद सीटीआर में भी बाघों की सुरक्षा लिए अलर्ट जारी कर दिया। इसी क्रम में शुक्रवार को वनविभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही लोगों को वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। सीटीआर के पार्क वार्डन बिंदरपाल ने बताया कि हरिद्वार की घटना के बाद ही सीटीआर समेत आसपास के वानप्रभागों में अलर्ट जारी है। बताया कि शुक्रवार को धनगढ़ी से अन्य वनप्रभागों की टीम ने सांवल्दे वन चौकी तक पैदल फ्लैग मार्च निकाला। इस बीच क्षेत्र के लोगों को वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। साथ ही यूपी से सटी सीमाओ में कालागढ़, झिरना और ढेला रेंज के वनकर्मियों ने चेकिंग अभियान जारी रखा। इस दौरान रेंजर संजय पांडे, रेंजर नवीन पांडे, रेंजर, भानु हरबोला, रेंजर नंदकिशोर रुवाली, धर्मपाल नेगी, शेखर तिवारी समेत कई वन कर्मी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।