{"_id":"69982fcdafc18c31b805b94b","slug":"video-from-self-help-group-to-self-reliance-karunas-inspiring-success-story-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूह से आत्मनिर्भरता तक: करुणा की सफलता की प्रेरक कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूह से आत्मनिर्भरता तक: करुणा की सफलता की प्रेरक कहानी
गायत्री जोशी
Updated Fri, 20 Feb 2026 03:26 PM IST
Link Copied
गदरपुर के शिवपुर गांव की रहने वाली करुणा कभी एक छोटे से आउटलेट पर नौकरी कर अपने परिवार का गुजारा करती थीं। सीमित आय में किसी तरह घर चल रहा था, लेकिन लॉकडाउन के दौरान नौकरी चले जाने से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया। ऐसे कठिन समय में उन्हें जय मां काली स्वयं सहायता समूह की जानकारी मिली, और यहीं से उनके जीवन में बदलाव की शुरुआत हुई। समूह से जुड़ने के बाद करुणा ने न सिर्फ सामूहिक बचत और वित्तीय प्रबंधन की समझ विकसित की, बल्कि वे आगे बढ़ते हुए प्रतिज्ञा ग्राम संगठन और फिर साहाकर क्लस्टर से भी जुड़ गईं। इसी दौरान ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) की टीम ने उन्हें व्यक्तिगत उद्यम योजना की जानकारी दी, जिसने उनके आत्मनिर्भर बनने के सपनों को दिशा दी। वर्ष 2020 में करुणा को अपना सिलाई- कढ़ाई का छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए ₹10,000 की रिवाल्विंग फंड सहायता प्रदान की गई। इसके बाद दो लाख रुपए के सीसीएल ऋण से उन्होंने अपने व्यापार का विस्तार किया। मेहनत और संकल्प के साथ उनका काम आगे बढ़ता रहा और फिर उन्हें सीआईएफ के माध्यम से 4.95 लाख रुपए की अतिरिक्त वित्तीय सहायता मिली। इस सहयोग ने उनके छोटे व्यवसाय को एक सशक्त उद्यम (बुटीक) में बदल दिया। आज करुणा का व्यापार एक बड़े स्वरूप में स्थापित हो चुका है और उनकी मासिक आय 50 हजार से 60 हजार तक पहुंच गई है। जो महिला कभी सीमित आय में संघर्ष कर रही थी, वहीं आज अपने परिवार की आर्थिक रीढ़ बन चुकी है और गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।