{"_id":"69a0057492ed8f00a50054ab","slug":"gurugram-law-professional-sent-fake-bomb-email-to-stop-girlfriend-s-interview-arrested-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: प्रेमिका का इंटरव्यू रुकवाने के लिए लॉ प्रोफेशनल ने भेजा फर्जी बम ईमेल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: प्रेमिका का इंटरव्यू रुकवाने के लिए लॉ प्रोफेशनल ने भेजा फर्जी बम ईमेल, गिरफ्तार
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Thu, 26 Feb 2026 02:04 PM IST
Link Copied
गुरुग्राम में बुधवार को पुलिस ने एक लॉ पेशेवर को गिरफ्तार किया, जिस पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका के साथ हुए झगड़े के बाद कंपनी में उसके (प्रेमिका के) साक्षात्कार को टालने के लिए बम धमकी वाला फर्जी ईमेल भेजा। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय आरोपी कोलकाता का रहने वाला है, जिसने लंदन से एलएलएम की डिग्री प्राप्त की है और गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में विधि विशेषज्ञ के रूप में काम करता है। उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। डीएलएफ के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विकास कौशिक ने बताया, आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसका प्रेमिका के साथ विवाद चल रहा था और उसे (प्रेमिका को) सेक्टर 43 स्थित 'डीएलएफ होराइजन सेंटर' भवन में एक कंपनी में साक्षात्कार देना था। एसीपी ने बताया, उसने 'डीएलएफ होराइजन सेंटर' का ईमेल पता ढूंढा और बम होने का दावा करते हुए एक ईमेल भेजा। आरोपी ने सोचा कि इससे डर का माहौल बनेगा और उसकी प्रेमिका साक्षात्कार देने नहीं जाएगी। उसने सोचा कि वह उससे मदद मांगेगी और वह इसका फायदा उठाकर उससे अपना विवाद सुलझा लेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।