Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
In Sonipat, Mayor Rajiv Jain and ex-servicemen paid tribute to the immortal martyrs on Kargil Vijay Diwas.
{"_id":"6a65ea42eb161e995b0762b4","slug":"video-in-sonipat-mayor-rajiv-jain-and-ex-servicemen-paid-tribute-to-the-immortal-martyrs-on-kargil-vijay-diwas-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: कारगिल विजय दिवस पर मेयर राजीव जैन और भूतपूर्व सैनिकों ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: कारगिल विजय दिवस पर मेयर राजीव जैन और भूतपूर्व सैनिकों ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
सोनीपत। कारगिल विजय दिवस पर पुलिस लाइन के सामने स्थित शहीद स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल युद्ध में अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान का परिचय देने वाले अमर शहीदों को नमन करना, युवाओं में राष्ट्र भक्ति और देश सेवा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
मेयर राजीव जैन ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध के अमर वीरों को नमन किया और उनके अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के वीर सैनिकों के अद्वितीय पराक्रम और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है। कारगिल के रणबांकुरों ने विषम परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की और विजय प्राप्त कर भारत का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा।
मेयर राजीव जैन ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए शहीद स्मारक परिसर में पौधरोपण भी किया। सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस दौरान जिला सैनिक बोर्ड से डब्ल्यूओ संदीप मलिक, सन्नी, रेखा, मनोज, सूबेदार मेजर राकेश आंतिल, सूबेदार मेजर राजेश दहिया, ऑनरेरी लेफ्टिनेंट विजय सिंह, मुकेश मलिक, हवलदार अनिल कुमार व हवलदार प्रदीप भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।