{"_id":"69a15361189905942207ef73","slug":"video-tragic-road-accident-in-yamunanagar-woman-dies-during-treatment-at-chandigarh-pgi-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान मौत
यमुनानगर के सिविल अस्पताल के सामने देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 50 वर्षीय महिला राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतका राजकुमारी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिला की रहने वाली थीं और अपनी बेटी के साथ वहीं रहती थीं। उनका बेटा प्रदीप अपने पिता पंचनारायण के साथ यमुनानगर के आजाद नगर गली नंबर 9 में रहता है। बताया गया कि पंचनारायण कुछ समय से यमुनानगर सिविल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। उन्हें देखने के लिए राजकुमारी अपने भाई के साथ देर रात यमुनानगर पहुंची थीं।
परिजनों के अनुसार, राजकुमारी के मामा चंद्रभान ने भांजे प्रदीप को बुलाया। जैसे ही प्रदीप बाइक से शहीद भगत सिंह चौक से सिविल अस्पताल की ओर मुड़े, सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजकुमारी सड़क पर गिर पड़ीं, जबकि प्रदीप और उनका भाई कुछ दूरी पर जा गिरे।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल यमुनानगर सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
राजकुमारी के परिवार में दो बच्चे हैं। बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा प्रदीप अपने पिता के साथ रहता है। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।