{"_id":"6a59e360d744b28d30072e88","slug":"video-video-rama-mathara-caugdhhava-cara-mamal-para-sapa-ka-paratharashana-karayakaratao-ka-harasata-ma-lkara-bhaja-gaya-ika-garadana-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सपा का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर भेजा गया इको गार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सपा का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर भेजा गया इको गार्डन
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हजरतगंज चौराहे पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर ट्रस्ट और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए "चंदा चोर, गद्दी छोड़" के नारे लगाए। प्रदर्शनकारी पोस्टर-बैनर लेकर सड़क पर उतरे, जिन पर "दान की पवित्रता बचाओ, पूरा लेखा-जोखा दिखाओ" जैसे संदेश लिखे थे। कई कार्यकर्ता माथे पर तिलक लगाकर और हाथ में श्रीरामचरितमानस लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया। इस दौरान हजरतगंज चौराहे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।