Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
VIDEO: शराब ठेके पर हुई चोरी का खुलासा, ठेले पर मछली बेचते-बेचते डोली नियत, गल्ले में जमा नकदी देख पिता-पुत्र बन गए चोर
{"_id":"6a60aa1913e347d65601c27e","slug":"video-video-sharab-thaka-para-haii-cara-ka-khalsa-thal-para-machhal-bcata-bcata-dal-nayata-gall-ma-jama-nakatha-thakha-pata-patara-bna-gae-cara-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शराब ठेके पर हुई चोरी का खुलासा, ठेले पर मछली बेचते-बेचते डोली नियत, गल्ले में जमा नकदी देख पिता-पुत्र बन गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शराब ठेके पर हुई चोरी का खुलासा, ठेले पर मछली बेचते-बेचते डोली नियत, गल्ले में जमा नकदी देख पिता-पुत्र बन गए चोर
शराब पीने आने वाले ग्राहकों को ठेले पर मछली और खाने-पीने का सामान बेचने वाले पिता-पुत्र की नजर जब रोजाना सरकारी शराब की दुकान के गल्ले में जमा होने वाली मोटी नकदी पर पड़ी तो उनकी नियत डोल गई। दोनों ने चोरी की योजना बनाई और रात के अंधेरे में लोहे की सरिया से दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। नगराम पुलिस ने 48 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, 20 जुलाई को कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, एस ओ नगराम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। मुखबिर की सूचना पर ग्राम करोरा पुल के पास से राघवेंद्र कश्यप (45) और उसके नाबालिग पुत्र शिवा कश्यप को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे उसी बिल्डिंग में रहते हैं, जहां सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान संचालित होती है। दुकान के बगल में ठेला लगाकर शाम को शराब पीने वालों को मछली और अन्य खाद्य सामग्री बेचते थे। रोज गल्ले में बड़ी रकम जमा होती देखकर दोनों ने चोरी की साजिश रची और 19/20 जुलाई की रात सरिया से शटर उठाकर गल्ले से नकदी पार कर दी।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,11,900 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त लोहे की सरिया बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने कुछ रुपये खर्च कर देने की बात भी स्वीकार की। दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।