{"_id":"69a3cf6692478bc453000726","slug":"dance-of-death-truck-drags-car-for-one-and-a-half-kilometer-passersby-scream-shocking-video-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4004883-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"मौत का तांडव: ट्रक ने कार को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, चिल्लाते रहे राहगीर; हैरान करने वाला VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत का तांडव: ट्रक ने कार को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, चिल्लाते रहे राहगीर; हैरान करने वाला VIDEO
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 04:44 PM IST
Link Copied
ग्वालियर जिले के डबरा ग्वालियर हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक RJ 11 GC 2456 ने नेक्सॉन कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार ट्रक के आगे फंस गई, लेकिन ड्राइवर ट्रक रोकने की बजाय कार को करीब डेढ़ किलोमीटर डिफेंस पार्क के सामने तक तक घसीटता ले गया।
घटना टेकनपुर सीमा के बाहर बझेरा गांव की पुलिया के पास की है। नेक्सॉन कार MP07-ZG-9779 में तीन लोग सवार थे। हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद तीनों लोग सुरक्षित बच गए। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया। हादसे के बाद कार सवार लगातार चिल्लाते रहे।
प्रत्यक्षदर्शी सेबू गुर्जर ने बताया कि अपनी बुलेट से ट्रक का पीछा किया। लगातार चिल्लाकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। कुछ अन्य राहगीरों ने भी ट्रक को रोकने की कोशिश की। करीब डेढ़ किलोमीटर तक कार को घसीटने के बाद ड्राइवर ने कार को सड़क किनारे छोड़ दिया और भागने की कोशिश की।
हालांकि लोगों ने ट्रक को रोक लिया और ड्राइवर की पिटाई भी की। बताया जा रहा है कि कार में एसएएफ के अधिकारी सवार थे, जो बटालियन में पदस्थ हैं और ओरछा से आ रहे थे। फिलहाल इस मामले में कोई भी अपराध दर्ज नहीं किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि कार ड्राइवर लगातार ट्रक पर हाथ पटक रहा है। ट्रक रोक दे…की गुहार लगा रहा है, पर ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका। कुछ राहगीरों ने कार से भी वीडियो बनाया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि ट्रक ड्राइवर बार-बार लहराते हुए गाड़ी को घसीट रहा है। बाद में उसने एक खंती की तरफ ले जाकर गाड़ी को पटक दिया।
इस संबंध में आंतरी थाना प्रभारी गीतेश शर्मा ने कहा कि मामले में कोई भी रिपोर्ट करने नहीं आया है। यदि कोई आता है तो मामला दर्ज किया जाएगा। ट्रक को बिलौआ क्षेत्र में रोक लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।